Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

श्रावस्ती लोकसभा से गठबंधन प्रत्याशी राम शिरोमणि वर्मा हुए विजयी,भाजपा कार्यकर्ताओं पर चटकी लाठियां






अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। लोकसभा क्षेत्र श्रावस्ती 58 में भारी गहमागहमी की बाद मतगणना कार्य रात लगभग 9 बजे संपन्न हो सका । मतगणना प्रारंभ होने से लेकर ही भारी उतार-चढ़ाव जारी रहा । शुरू से ही गठबंधन प्रत्याशी राम शिरोमणि वर्मा ने भिनगा तथा इकौना विधानसभा क्षेत्र में बढ़त बनानी शुरू कर दी थी । वहीं भाजपा प्रत्याशी दद्दन मिश्रा ने विधानसभा क्षेत्र सदर बलरामपुर तथा तुलसीपुर में लगातार बढ़त बनाए रखी । विधानसभा क्षेत्र गैसड़ी में भी भाजपा प्रत्याशी दद्दन मिश्रा बढ़त बनाने में असफल रहे । नतीजा यह हुआ कि तमाम उतार-चढ़ाव के बाद मामूली वोटों से शिकस्त खानी पड़ी । महागठबंधन से बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी राम शिरोमणि वर्मा ने भाजपा के निवर्तमान सांसद तथा प्रत्याशी दद्दन मिश्रा को 5320 मतों से पराजित कर दिया । दद्दन मिश्रा ने मतगणना में गड़बड़ी की भी शिकायत की परंतु चुनाव आयोग ने उसे स्वीकार नहीं किया और अंततः राम शिरोमणि वर्मा को विजय श्री का प्रमाण पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश द्वारा पर्यवेक्षक की मौजूदगी में प्रदान किया गया । राम शिरोमणि वर्मा को कुल 441771 मत प्राप्त हुए है वही दद्दन मिश्रा को 436451 मत प्राप्त हुए हैं । कांग्रेस प्रत्याशी धीरेंद्र प्रताप सिंह को 58014 मत प्राप्त हुए, कम्युनिस्ट पार्टी प्रत्याशी नब्बन खा को 12662 मत प्राप्त हुए, शिवसेना के प्रत्याशी रजवंत सिंह को 7479 मत प्राप्त हुए, हिंदुस्तान निर्माण दल के प्रत्याशी राम कुमार पांडे को 4325 मत प्राप्त हुए, किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के प्रत्याशी हनुमान प्रसाद मिश्रा को 3165 मत प्राप्त हुए, निर्दलीय प्रत्याशी अर्जुन को 3509 मत, उग्रसेन सिंह को 7064 मत तथा बालमुकुंद को 5431 मत प्राप्त हुए हैं । सबसे बड़ी चौकाने वाली बात तो यह रही की बड़ी तादाद में लोगों ने नोटा का बटन भी दबाया है । 17108 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया है । वायलेट मत के द्वारा दद्दन मिश्रा को 223 मत प्राप्त हुए हैं वही राम शिरोमणि वर्मा को 266 मत प्राप्त हुए हैं । कांग्रेस पार्टी को 28 मत प्राप्त हुए वहीं चार लोगों ने नोटा का प्रयोग किया है । मतदान में कुल 997007 मत पड़े थे जिनकी गणना आज संपन्न हो चुकी है ।

भाजपा कार्यकर्ताओं पर खूब बरसी लाठियां

मतगणना स्थल के बाहर उस समय अफरा-तफरी तथा भगदड़ मच गई जब पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसानी शुरू कर दी दरअसल पूरा मामला मतगणना पंडाल के अंदर गठबंधन की ओर से कुछ अनाज के लोगों के प्रवेश का विरोध भाजपा कार्यकर्ता कर रहे थे विरोध इतना उग्र हो गया कि पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की की नौबत आ गई फलस्वरूप पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया पुलिस के लाठीचार्ज के दौरान भाजपा के श्रावस्ती जिला अध्यक्ष शंकर दयाल पांडे तथा कई अन्य कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए  ।
भाजपा विधायक ने लाठीचार्ज की निंदा करते हुए उच्च स्तरीय जांच कराने की उठाई मांग

 तुलसीपुर के भाजपा विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने पुलिस द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करने के मामले की निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया है । उन्होंने प्रशासन से लाठीचार्ज की घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग उठाई है । कैलाश शुक्ला ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता मतगणना पंडाल में अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश का विरोध कर रहे थे । पुलिस को उन व्यक्तियों को पकड़ कर बाहर करना चाहिए परंतु पुलिस ने ऐसा नहीं किया । अनाधिकृत व्यक्तियों को बाहर करने के बजाय विरोध कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसाई ।  श्रावस्ती के भाजपा जिला अध्यक्ष सहित तमाम कार्यकर्ता लहूलुहान होकर सड़कों पर पड़े रहे परंतु प्रशासन ने उन्हें अस्पताल भी पहुंचाने की जहमत नहीं उठाई जो काफी निंदनीय है और इसकी जांच कराई जानी चाहिए । उन्होंने यह भी कहा कि इसके लिए वह उच्चाधिकारियों से वार्ता करेंगे । इस घटना के बाद भाजपा खेमे में मे मायूसी के साथ साथ काफी आक्रोश व्याप्त है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे