Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

संतकबीरनगर में मोदी लहर का चला जादू, प्रवीण निषाद विजयी





आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। मोदी लहर के सामने गठबंधन का रंग हुआ फीका। सपा बसपा और रालोद के मिलन से तैयार महा गठबंधन की बखिया मोदी लहर ने उधेड़ कर रख दिया। महागठबंधन के नेताओ ने प्रधानमंत्री पद का सपना चूर चूर हो गया। आज जमीनी धरातल पर इस बेमेल गठबंधन की हवा ही निकल गई। सपा तो पिछली बार की तरह दहाई के आंकड़े को छू भी न पाई जबकि बसपा ने दहाई के आंकड़े को पार कर लिया जबकि पिछली लोकसभा में शून्य की स्थिति रही थी। सबसे ज्यादा नुकसान तो सपा को उठाना पड़ा। उपचुनाव में मिले जीत पर इस बेमेल गठबंधन की नींव पड़ी थी जो आज इनके सपनो को जमींदोज कर दिया। इस बार भी देश ही नही प्रदेश में भी मोदी की लहर रही। जिसमे जनपद संतकबीरनगर की लोकसभा सीट एक बार पुनः भाजपा के खाते में चली गई। जिसपर लोकसभा चुनाव में सपा को छोड़कर भाजपा ग्रहण करने वाले प्रत्याशी ई0प्रवीण निषाद को संतकबीरनगर लोकसभा 62 से प्रत्याशी बनाया। जिसे आज संतकबीरनगर लोकसभा की जनता ने 35461 मतों से विजयी दिलवाकर मोदी के हाथों को मजबूत किया। सुबह आठ बजे से मतगणना के प्रारंभ होने के बाद ही महागठबंधन के प्रत्याशी भीष्मशंकर उर्फ कुशल तिवारी से भाजपा प्रत्याशी के साथ आगे पीछे होने का खेल जारी रहा जो शाम को 20 राउंड के बाद ही सीट पर भाजपा प्रत्याशी के विजेता का चेहरा थोड़ा स्पष्ट हो चुका था। जो खबर लिखे जाने तक संतकबीरनगर ही नही बस्ती व गोरखपुर मंडल में भी भाजपा चमकी। आज संतकबीरनगर सीट पर पड़े मतों की कुल संख्या 1055777 रही। जिसमे समाचार लिखे जाने तक विजयी भाजपा प्रत्याशी ई0प्रवीण निषाद को 464222 दूसरे स्थान पर रहे महागठबंधन प्रत्याशी 428761 एवं तीसरे स्थान पर कांग्रेस प्रत्याशी 127488 मतों पर रहे। इसतरह से भाजपा प्रत्याशी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 35461 मतों से जीत दर्ज की। समाचार लिखे जाने तक  भाजपा प्रत्याशी को विजय का प्रमाण पत्र नही मिल पाया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे