Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लोकसभा चुनाव का विधानसभा वार कंट्रोल रूम स्थापित





अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। आसन्न लोकसभा चुनाव 2019 को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ किसी भी प्रकार की शिकायत अथवा जानकारी के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना गया गया है । जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के अलावा विधानसभा वार भी कंट्रोल रूम बनाया गया है । 


जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने सभी कंट्रोल रूम के फोन नंबर तथा मोबाइल नंबर सार्वजनिक करते हुए लोगों से अपील किया है जी किसी भी प्रकार की शिकायत सुझाव अथवा जानकारी के लिए संबंधित नंबर से संपर्क कर सकते हैं । उन्होंने सभी मतदाताओं से निडर होकर मतदान करने की अपील की ।
 
                        

चुनाव कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 हेतु जनपद बलरामपुर में एक मुख्य कट्रोल रूम तथा तीनों विधानसभाओं के अलग-अलग कंट्रोल रूम  बनाए गए हैं । विधानसभा क्षेत्र 291-तुलसीपुर, 292-गैंसड़ी तथा 294-बलरामपुर हेतु पृथक-पृथक कट्राले रूम बनाये गये है।


 विधानसभा 291-तुलसीपुर का कट्रोल रूम नम्बर 05263-236250, 9415072257, 8318013408 है। विधानसभा 292-गैंसड़ी का कट्रोल रूम नम्बर 05263-231121, 9473997002, 9984368677 है। विधानसभा 294-बलरामपुर का कट्रोल रूम नम्बर 05263-232046, 9451243685, 9889853744 है। इसके अतिरिक्त जनपद स्तर पर कट्रोल रूम बनाया गया है, जिसका टोल-फ्री नम्बर 1950 है व प्रभारी अधिकारी कट्रोल रूम नम्बर 9450517173, 9984251111 है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे