Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

आबकारी विभाग ने जहरीली शराब के खिलाफ चलाया अभियान




अमरजीत सिंह 

अयोध्या ब्यूरो। बीकापुर चुनाव के मद्देनजर  को देखते हुए आबकारी विभाग की टीम विगत कई बार लगातार अवैध शराब के खिलाफ  ग्रामीण क्षेत्रों में छापेमारी का अभियान इन दिनों जोरो से चला रही है, जहां-जहां जहरीली शराब बनते पाया जा रहा है उनकी भाटिया व अड्डे नष्ट करके उनके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है ।


जिला आबकारी आघिकारी अयोघ्या ,उप जिलाघिकारी बीकापुर , सीओ बीकापुर के निर्देश पर तारून थाना क्षेत्र के सोनेडाड गांव मे चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब के विरूद्ध अभियान चलाया गया जिसमें 200 लीटर शराब एव 10 कुन्तल लहन के साथ 9 अवैघ भटिटयाँ नष्ट किया गया। शराब वनाने के कई वस्तुओं को बरामद किये गया । छापेमारी के दौरान  गांव में  अचानक हड़कंप मच गया व शराब पीने वाले इधर उधर भगने लगे । 



नदी का किनारा होने के कारण अवैघ शराब का कारोबार अक्सर यहाँ होता रहता है और कारोबारी अपना व्यवसाय  जमाए रहते हैं , गत वर्षों में भी  इसी जगह छापेमारी की गई थी। छापेमारी के दौरान  9 अज्ञात के विरुद्ध आबकारी अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किये गये । विवेचना में गिरफ्तारी के प्रयास किये जायेगे। जहरीली शराब बनाने वाले के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा । आबकारी विभाग  जल्दी अपने प्रयासों के चलते इनकी पहचान कर पकड़ कर जेल भेजने का कार्य करेगी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे