ग्रामीणों ने बचाया, सूचना के बाद भी नहीं पहुंची वन विभाग की टीम
ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। मंगलवार की सुबह पानी की तलाश में भटकते हुए गांव में पहुंचे एक बारहसिंगे को कुत्तों ने नाचकर बुरी तरह से घायल कर दिया। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने कुत्तों को खदेड़कर बारहसिंगे को बचाया और उसका प्राथमिक उपचार किया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी, लेकिन दोपहर तक वन विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने बताया कि बारहसिंगे की हालत नाजुक बनी हुई है।
मई महीने में पड़ रही प्रचंड गर्मी के चलते नदियों व तालाबों में पानी नहीं रह गया है। इस बार तालाबों में पानी भरवाने को लेकर शासन-प्रशासन भी उदासीन बना हुआ है। ऐसे में जंगलों में रहने वाले जानवर पानी की तलाश में गांवों का रूख करने लगे हैं।
मंगलवार को पानी की तलाश करता हुआ एक बारहसिंगा जिले के तरबगंज क्षेत्र के चांदीपुर गांव में जा पहुंचा। बारहसिंगे को देखकर गांव के आवारा कुत्तों ने उसे दौड़ा लिया और नोचकर बुरी तरह घायल कर दिया। गांव के लोगों ने कुत्तों को खदेड़कर बारहसिंगे की जान बचाई और उसका प्राथमिक उपचार किया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी लेकिन मौके पर कोई भी वनकर्मी नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने बताया कि बारहसिंगे की हालत नाजुक बनी हुई है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ