Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

3 बोरे में गौमांस मिलने से इलाके में सनसनी, छः के विरूद्व मुकदमा दर्ज




अमरजीत सिंह 

अयोध्या ब्यूरो। जिले के रूदौली कोतवाली क्षेत्र में प्रतिबंधित गौमांस मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मास को कब्जे मे लेकर नष्ट कराते हुए अज्ञात पशु तस्करो पर मुकदमा दर्ज कर जाच पडताल शुरू की।
              


बताया जा रहा है कि गौ तस्करों द्वारा इस गौमांस को वही एक स्थान पर काट कर बोरे में भरकर कही भेजने की तैयारी की जा रही थी।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रतिबंधित गौमांस को सीज कर कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के न्योती गांव के समीप नहर पर बोरे में भरे गौमांस बरामद हुए है जिसे पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर कार्यवाई की तैयारी की जा रही है।घटना बुधवार सुबह लगभग 4 बजे की बताई जा रही है।


कोतवाली क्षेत्र के अमहटा गांव निवासी दीप सिंह जो अपने मित्रों के साथ सुल्तानपुर से किसी शादी समारोह से वापस लौट रहे थे तभी सुबह के लगभग 4 बजे उनकी नजर न्योती गांव के समीप नहर पर खड़ी 3 मोटरसकिलों पर पड़ी जिसपर नहर की पटरी के नीचे से गौतस्करों द्वारा गौमांस बोरे में भरकर मोटरसकिल पर रखा जा रहा था और नहर की पटरी के नीचे इन गौमांस को काटा गया था।


युवकों द्वारा पूंछने पर मांस काटने वाले हथियारों से लैस गौतस्कर वहां से भागने लगे युवकों द्वारा उन्हें दौड़ाकर पकड़ने की कोशिश भी की गई लेकिन गौतस्कर वहां से भागने में कामयाब हो गए लेकिन उनकी 2 मोटरसकिलें वहीं पर छूट गयी युवकों ने नजदीक जाकर तस्दीक की तो 3 बोरे में गौमांस भरा मिला उसके बाद इन्ही लोगो द्वारा इसकी सूचना  रूदौली कोतवाली पुलिस को दी गयी।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची  पुलिस ने बोरे में भरे प्रतिबंधित गौमांस को सीज कर कोतवाली रूदौली ले आयी है और गौतस्करों की तलाश में जुट गई है।


कोतवाल रूदौली विश्वनाथ प्रसाद यादव ने बताया कि 3 बोरे में भरा गौमांस बरामद हुआ है और मौके से 2 मोटरसकिलें भी मिली है। रूदौली कोतवाली के उपनिरीक्षक प्रदीप सिंह के द्वारा 6 अज्ञात गौतस्करों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाई की जा रही है मोटरसकिल के कागजात के आधार पर शिनाख्त करके नामजद लोगों के विरुद्ध आगे की कार्यवाई की जाएगी
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे