Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

युवा पत्रकार लोकेश प्रताप सिंह के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर





अमरजीत सिंह 
अयोध्या ब्यूरो ।राष्ट्रीय जन सहयोग एवं बाल विकास संस्थान निपसिड भारत सरकार के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, एक सम्मानित समाचार पत्र के उप संपादक पूर्व में विश्व हिंदू परिषद के मीडिया प्रभारी रहे 45 वर्षीय लोकेश प्रताप सिंह का अयोध्या स्थित आवास पर निधन हो गया।गंभीर बीमारी से जूझ रहे युवा पत्रकार लोकेश प्रताप सिंह का सुबह तड़के लगभग 2:30 बजे अयोध्या स्थित आवास पर निधन हो गया ।


 उनका पार्थिव शरीर करीब 7:00 बजे उनके पैतृक गांव रामनगर लाया गया । उनके निधन का समाचार सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई । हजारों की संख्या में लोग अपने ख्यात प्राप्त पत्रकार के अंतिम दर्शन को उमड़े । लोकेश प्रताप सिंह शुरू से ही विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे सक्रिय रूप से इनके राजनीतिक जीवन की शुरूआत 1990 में अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन  से हुई । 


अशोक सिंघल जी के अत्यंत करीबी लोगों में शुमार लोकेश प्रताप सिंह को विश्व हिंदू परिषद के मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया । राम मंदिर आंदोलन में लोकेश प्रताप सिंह संघ विश्व हिंदू परिषद एवं भाजपा संगठन के सेतु की तरह रहे । बाद में इनको विश्व संवाद केंद्र प्रभारी नई दिल्ली का दायित्व सौंपा गया । पत्रकारिता क्षेत्र में लगा होने के कारण दैनिक जागरण में उप संपादक का दायित्व मिल गया । रायबरेली , कानपुर ,बदायूं , पीलीभीत जिलों में ब्यूरो प्रमुख के रूप में रहते हुए सामाजिक सरोकार एवं वन्य जीव कल्याण से जुड़े कार्यों से इनका बेहद लगाव था ।


 पीलीभीत ब्यूरो प्रमुख पद पर रहते हुए इनका निधन हुआ । तमाम राजनीतिक लोगों से इनका बेहद करीबी रिश्ता रहा मधुर एवं मृदुभाषी स्वभाव के कारण लोगों में बेहद चहेते बने रहे । मुखाग्नी इनके पिता राधा मोहन सिंह ने सायंकाल करीब 7:00 बजे  सरयू स्थित घाट पर दी । शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में  सांसद लल्लू सिंह ,विधायक रुदौली रामचंद्र यादव ,विधायक बीकापुर शोभा सिंह, चौहान अयोध्या मेयर ऋषिकेश उपाध्याय , वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीकांत तिवारी, सभापति सहकारी समिति फैजाबाद अंबेडकर नगर धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू , विश्व हिंदू परिषद के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा , दैनिक जागरण ब्यूरो चीफ रमा शरण अवस्थी , सहित हजारों लोगों ने उनके पैतृक आवास राम नगर पर पहुंचकर नम आंखों के साथ लोकेश को श्रद्धांजलि अर्पित किया । दूरभाष पर पूर्व सांसद विनय कटियार ने कहा कि लोकेश जी का निधन पत्रकारिता जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे