Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

6 मोटरसाईकिलों के साथ दो वाहन चोर गिरफ्तार






अमरजीत सिंह 
अयोध्या। कोतवाली नगर की पुलिस टीम ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 6 मोटरसाईकिल बरामद की गयी है। एसपी सिटी अनिल सिंह सिसौदिया ने प्रेस वर्ता के दौरान बताया कि मोटरसाईकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं के मद्दनेजनर सादी वर्दी में पुलिस टीम को सक्रिय किया गया था। जिसके तहत यह सफलता मिली। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को 20 हजार के इनाम की संस्तुति की गयी है। 


चौकी प्रभारी रिकाबगंज अमित कुमार द्वारा पुष्पराज चौराहा के निकट चेकिंग लगायी गयी थी। जिसमें अनीश कुमार पुत्र छेदीलाल निवासी कन्दैला खड़पुर सरियांवा चौराहा थाना पूराकलन्दर तथा लालबाबू पुत्र स्व छेदीराम निवासी खेमपुर गोसाईगंज थाना भीटी अम्बेडकर वर्तमान पता लोको कालोनी कोतवाली नगर को गिरफ्तार किया गया। 


पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वह मोटरसाईकिलों चिन्हित करते है। एक व्यक्ति मोटरसाईकिल स्वामी पर नजर रखता है। दूसरा मोटरसाईकिल में चाभी लगाकर आन करता है। जिसकी मोटरसाईकिल आन हो जाती है। उसे चोरी करके रेलवे लोको कालोनी के एक मकान में छिपाकर रखते है। बाद में मौका निकालकर बेंच देते है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे