अमरजीत सिंह
अयोध्या ब्यूरो ।संजीवनी हॉस्पिटल के डॉ महेंद्र सिंह विष्णु की पत्नी से मंत्रमुग्ध कर के उतरवाए लाखों के जेवर लेकर उच्चके मौके से फरार हो गये सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन मे जुट गई ।
बताया जाता है कि नगर कोतवाली अंतर्गत बुधवार की देर शाम लगभग 7 बजे सिटी मॉल के पास संजीवनी हॉस्पिटल के डॉक्टर महेंद्र सिंह विष्णु की पत्नी नीलम कुछ सामान लेने गई थी तभी वहां पर दो लोग आए और उनसे अयोध्या जाने का रास्ता पूछने लगे कहां कि हम लोग ऋषिकेश से आए हैं और अयोध्या जाना चाहते हैं बातों बातों में उनको मंत्रमुग्ध करके अपने बस में कर लिया उनसे बाद सोने की चैन, हाथ के दो कड़े ,दो बाली, दो अंगूठी सब उतरवाकर मौके से फरार हो गये।थोडी देर बाद मौके पर पहुंचे डॉक्टर को जानकारी हुई तो वहां पर आए और तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी ।मौके पहुंची पुलिस छानबीन शुरू किया कोतवाल ने बताया कि सीसी फुटेज व पहुओ पर जांच की जा रही है जल्द ही होगा खुलासा ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ