Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अज्ञात वाहन की टक्कर से पीआरडी जवान की मौत





अमरजीत सिंह 
अयोध्या ! मवई थाना क्षेत्र के मवई चौराहा शारदा सहायक नहर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार की रात एक बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से पीआरडी जवान की मौके पर ही मौत हो गई।सूचना पर पहुची मवई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बिना पंचनामा कराए रात में ही शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।



जानकारी के मुताबिक मवई थाना अंतर्गत मवई चौराहा पर शारदा सहायक नहर के पास बुधवार व गुरुवार की मध्यरात्रि में निमंत्रण से बाइक से लौट रहे पीआरडी जवान रामू सिंह चौहान पुत्र शीतला प्रसाद चौहान उम्र 32 वर्ष निवासी गोंडियन पुरवा मजरे बसौढ़ी थाना पटरंगा को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे पीआरडी जवान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।



सूचना पर पहुचे हाइवे चौकी इंचार्ज दिपेंद्र विक्रम सिंह व अभिषेक त्रिपाठी ने घटनास्थल पर पहुँच कर शव को हाइवे से किनारे करा कर मवई पुलिस को सूचित किया।मौके पर पहुँची मवई पुलिस ने आनन फानन में बिना परिजनों को सूचित किये व बिना पंचनामा के रात में ही शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।शव को भेजने के बाद पुलिस ने सुबह करीब 3:30 बजे परिजनों को सूचित किया कि रामू सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है।मौत की खबर सुनते ही घर मे कोहराम मच गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।परिजन रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुँचे तो शव वहाँ नही मिला,पुलिस ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे