आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। बखिरा थानांतर्गत ग्राम कुसमा निवासी दिलीप शर्मा पुत्र अलगु शर्मा द्वारा बखिरा थाने पर तहरीर दिया गया जिसमें बताया गया कि बीते 13 मई की रात नौ बजे बंजरिया निवासी नजमूल हुदा खान द्वारा सोसल मीडिया के अपने फेसबुक से मेरे मोबाइल पर एक आपत्तिजनक पोस्ट किया गया।
जिसमें यह बात दर्शाया कि जो लोग बोल रहे है कि हम सांसद को नही मोदी को देखकर वोट दे रहे है। तो वो अपनी बेटी की शादी दामाद को देखकर नही ससुर को देखकर करेंगे? साथ ही दूसरी आपत्तिजनक पोस्ट भाजपा नेताओ से लाख गुना अच्छी उनकी बेटियां होती है।
वो कम से कम मुस्लिमों से प्रेम तो करती है। इसके साथ ही प्रार्थी ने आरोपी के मोबाईल नम्बर को भी तहरीर में लिखा है।
साथ ही आरोपी ने आईडी को अब दिलीट भी कर दिया है। इस तरह से आपत्तिजनक पोस्ट पर प्रार्थी ने तहरीर देकर जल्द से जल्द कार्यवाही की मांग किया गया है। जिससे सामाजिक सौहार्द में कोई भी व्यवधान उत्पन्न न हो।
मामले में थानाध्यक्ष सुधीर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है |
मामले में थानाध्यक्ष सुधीर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है |



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ