अमरजीत सिंह
अयोध्या:खण्डासा थाना क्षेत्र के अमानीगंज बाजार से अल्प वयस्क बालिका के अपहरण और दुष्कर्म कि 2 वर्ष पूर्व की घटना का मुख्य आरोपी पुलिस के हत्थे चढ गया 2 वर्ष से फरार चल रहे इस घटना के मुख्य अभियुक्त राकेश कुमार पुत्र गिरजा शंकर को डबल नहर वरवा से पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है
अमानीगंज बाजार में 2 वर्ष पूर्व अल्प वयस्क बालिका का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म के मामले में खण्डासा थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया था जिसमें दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए थे इस घटना का मुख्य अभियुक्त रौनाही थाना क्षेत्र के अहरन सरैया निवासी राकेश कुमार फरार चल रहा था आज रात एस आई सत्यप्रकाश यादव सिपाहियों के साथ जब डबल नहर पर वाहन चेकिंग कर रहे थे उसी समय श्रेय पुलिस के हत्थे चढ़ गया
थानाध्यक्ष खंडासा प्रहलाद सिंह ने बताया राकेश को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है इसके ऊपर दुष्कर्म पास्को समेत गंभीर धाराओं में मार्च 2017 में खण्डासा थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ