Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बाइक न मिलने पर दहेज लोभियों ने नवविवाहिता को पीट-पीटकर मार डाला







ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। बाइक की मांग न पूरी होने पर विवाहिता की ससुराल में पीट पीट कर हत्या कर दी गई। मृतका के भाई ने पति व ससुर के विरुद्ध दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
      

घटना जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रंजीत नगर के मजरा बढ़ई पुरवा की है। यहां गुरुवार की देर शाम राजेश ने अपनी पत्नी कंचन उर्फ़ सुषमा (22 वर्ष) की पीट पीट कर हत्या कर दी। बताया जाता है कि गांव निवासी ननके वर्मा के पुत्र राजेश की शादी तीन वर्ष पहले थाना इटियाथोक के जुगराजपुर निवासी अशरफी वर्मा की बहन कंचन उर्फ़ सुषमा के साथ हुई थी। मृतका के भाई अशरफी ने आरोप लगाया है कि दहेज में उसकी बहन से बाइक की मांग करते थे। 


शादी के बाद से ही उसकी बहन का पति राजेश व स्वसुर ननके मिलकर आये दिन उसको मारते पीटते थे और घर से मायके छोड़ आते थे। बाइक की मांग न पूरी कर पाने पर पति व स्वसुर ने मिलकर उसकी बहन की पीट पीट कर हत्या कर दी।मृतका कंचन के चार माह का एक लड़का है, जिसे मायके वाले अपने साथ पालन पोषण के लिए ले गए हैं।
    

मृतका के भाई अशरफी वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने पति राजेश व ससुर ननके के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। खरगूपुर थानाध्यक्ष सन्तोष कुमार तिवारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पति व ससुर के विरुद्ध दहेज हत्या के तहत प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे