Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बिजली के खंभे से टकराई बोलेरो, एक की मौत, दो घायल




ए. आर. उस्मानी/ सुरेश तिवारी
गोण्डा। धानेपुर थाना क्षेत्र के बग्गीरोड कस्बे के समीप गुरूवार की देर रात घायल युवक को अस्पताल लेकर जा रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित जीप सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। जीप की रफ्तार इतनी तेज थी कि पोल को तोड़ने के बाद जीप बगल के सरकारी स्कूल की बाउंड्रीवाल से जा भिड़ी।


इस हादसे में जीप में सवार घायल युवक की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि हादसे में जान गंवाने वाले युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
      

 मोतीगंज थाना क्षेत्र के बनकटी सूर्यबली सिंह गांव के मजरे बढ़ईपुरवा का रहने वाला दीनानाथ सैनी (15 वर्ष) गुरूवार की शाम को सड़क हादसे में घायल हो गया था। दीनानाथ को लेकर उसके गांव के अजय सैनी व संतोष सैनी बोलेरो से गोंडा जा रहे थे। गोंडा- उतरौला मार्ग पर वह बग्गीरोड के समीप पहुंचे ही थे कि उसकी तेज रफ्तार जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा गई। 


जीप की रफ्तार इतनी तेज थी कि पोल से टकराने से बाद वह बगल के सरकारी स्कूल की बाउंड्रीवाल से जा टकराई। इस हादसे में घायल दीनानाथ की मौत हो गयी जबकि संतोष व अजय गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची धानेपुर पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। धानेपुर एसओ अतुल चतुर्वेदी ने बताया कि मृतक दीनानाथ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे