अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर के चारों विधानसभा बलरामपुर सदर, तुलसीपुर, गैसड़ी तथा उतरौला में कराए गए मतदान का मतगणना 23 मई को संपन्न होना है । मतगणना के लिए ऑब्जर्वर के रूप में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजय बंदोपाध्याय को चुनाव आयोग द्वारा तैनात किया गया है । संजय बंदोपाध्याय मतगणना के दौरान सभी गतिविधियों पर नजर रखेंगे ।
बता दें कि श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत बलरामपुर की टीम विधानसभा गैसड़ी तुलसीपुर तथा बलरामपुर सदर मे 12 मई को मतदान हुआ था तथा गोंडा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत जिले की उतरौला विधानसभा में 6 मई को मतदान हुआ था । चारों विधानसभाओं के ईवीएम मशीन जिला मुख्यालय स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति में बनाए गए स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखे गए हैं स्ट्रांग रूम के सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआरपीएफ को सौंपी गई नई है ।
मतगणना 23 मई को संपन्न होना है जिसके लिए संजय बंदोपाध्याय की तैनाती की गई है । संजय बंधोपाध्याय एडीशनल सेक्रेट्री शिपिंग मिनिस्ट्री मैं तैनात हैं तथा तेजतर्रार आईएएस अधिकारियों में गिने जाते हैं ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ