Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जमीन के विवाद में दो लोगो की पीटकर हुई हत्या





आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर।मेंहदावल थाना क्षेत्र के ग्राम पंडित पुरवा में भूमि विवाद में शुक्रवार की सुबह घटना में एक पक्ष के दो व्यक्तियो की मौत हो गई। वही मृतक के परिवार के अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। ग्रामीणो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की तफ्तीश प्रारम्भ कर दिया।


इस घटना के बाबत बताते चले कि शुक्रवार की सुबह 45 वर्षीय सुरेंद्र यादव पुत्र रामविजय शौच के लिए खेत की तरफ गया था। वापस आते समय दूसरे पक्ष के रामबेचन यादव, रामबेचन की पत्नी प्रमिला व पुत्रों नरेंद्र, गोपेन्द्र, सुरेंद्र ने लाठी डंडों से उन्हें घेर कर पीटने लगे जिससे सुरेन्द्र यादव घर की तरफ भागने लगा लेकिन लाठी से उनकी पिटाई होती रही। इस बीच बचाव में उनके अन्य पटीदार मनोरमा पत्नी रामकिशोर व पप्पू पुत्र रामचंदर को भी पीटकर घायल कर दिया।  


इस पिटाई में सुरेन्द्र यादव की हालत गंभीर हो गई। सभी घायलों को अन्य परिजन लेकर सीएचसी मेंहदावल पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने सुरेंद्र यादव को मृत घोषित कर दिया।
घायल 
इस घटना में सुरेन्द्र यादव के पिता रामविजय पुत्र रामअधारे को भी गम्भीर चोट के कारण चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। वहीं अन्य घायल पप्पू यादव पुत्र रामचंदर व कन्हैया पुत्र सुरेन्द्र यादव तथा मनोरमा पत्नी रामकिशोर भी घायल हैं और सीएचसी मेंहदावल में उपचार चल रहा है।


मौत की सूचना पर सीएचसी पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। खबर लिखे जाने तक दूसरे घायल मृतक सुरेंद्र यादव के पिता जो गम्भीर रूप से घायल थे उनकी भी गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। मृतक सुरेंद्र यादव के चचेरे भाई की तहरीर पर मेंहदावल पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपियों के खिलाफ मेंहदावल थाना पर मु0आ0सं0 121/19 में धारा 147/323/302/504/506 आइपीसी में पंजीकृत कर लिया गया। जिसमें मेंहदावल एसओ कपिलमुनि सिंह की अगुवाई में नरेंद्र यादव पुत्र रामबेचन व प्रमिला पत्नी रामबेचन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे