Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कारतूस के साथ टप्पेबाजी का सरगना गिरफ्तार







दिसम्बर माह के बरदहिया बाजार में हुई चोरी का पर्दाफाश
आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। अवैध कारतूस के साथ टप्पेबाजी के सरगना को  धनघटा पुलिस ने ग्रिफ्तार कर जेल भेजने का दावा किया है |

प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा रणधीर कुमार मिश्रा ने बताया कि वह बीती रात मय पुलिस टीम चौकी प्रभारी बिड़हर घाट उ0नि0 राजाराम यादव मय हमराहियान के उमरिया चौराहे पर रात्रिगस्त में मौजूद थे कि स्वाट प्रभारी करूणाकर पाण्डेय खलीलाबाद की सूचना पर जनपद अम्बेडकर नगर के शातिर अपराधी आशाराम उर्फ भोपल पुत्र पुट्टी साकिन सेमरामानापुर थाना जहाँगीरंगज जनपद अम्बेडकर नगर जो भिन्न-भिन्न जनपदों में घूमकर रूपयों से भरे बैग को धोखे से चुराने का कार्य करता है। 


उसे पुलिस की तत्परता से आरोपी को नेतवापुर ढाबे पर समय 04 बजे पकड़ लिया गया। जिसके कब्जे से 06 अदद प्रतिबंधित कारतूस 303 बोर तथा कोतवाली खलीलाबाद के बरदहिया बाजार में  हुई चोरी का 5100 रू0 भी बरामद हुआ। इस बाबत पूछने पर आरोपी ने बताया कि हम गैंग बनाकर कार्य करते है। जिसमें मनोज पुत्र आशाराम व बबलू पुत्र हरिलाल सा0 सेमरामानापुर थाना जहाँगीरंगज जनपद अम्बेडकर नगर भी शामिल रहते थे जो भिन्न-भिन्न जनपदों में, कस्बों में घूम-घूम कर चोरी के काम को अंजाम देते रहे है।


इस बाबत गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रणधीर कुमार मिश्रा मय हमराह हे0का0 भीमसेन, का0 आकाश कुमार थाना धनघटा से एवं उ0नि0 राजाराम यादव चौकी प्रभारी बिड़हर घाट मय हमराह हे0का0 सुभाष चन्द्र थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर शामिल रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे