ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। बीते मंगलवार की रात्रि जमुनियाबाग में घटी पेट्रोल काण्ड की घटना के पीड़ित विष्णु गोस्वामी के मुगलजोत चिश्तीपुर स्थित आवास पर मुस्लिम इंटेलेक्चुवल फोरम का एक प्रतिनिधि मंडल पहुंचा और पीड़ित परिवार को सहयोग राषि प्रदान कर घटना की निन्दा करते हुए परिवार के इस दुख में बराबर शामिल होने की बात कही और आश्वासन दिया कि लड़के के इलाज में जब भी जरूरत पड़ेगी एमआईएफ बराबर सहयोग प्रदान करेगा।
परिवार के लोगों ने बताया कि उक्त घटना अचानक घटी। एक घटना है जिसमें आम लोगों या समुदाय विशेष को जिम्मेदार हरगिज़ नहीं करार दिया जा सकता। अपराधी पकड़े जा चुके हैं। प्रशासन उनके खिलाफ उचित कार्यवाही कर रहा है। इसलिए अब इस घटना को लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए।
प्रतिनिधि मंडल में एमआईएफ के अध्यक्ष डॉक्टर महमूद आलम खान, सरपरस्त डॉक्टर मोहम्मद सादिर खान, हाजी लतीफुर्रहमान खान, हाजी मुश्फिक अहमद खां, नज्मी कमाल खां, डॉक्टर अहमद अली, मुजीब अहमद, जमशेद वारसी, पूर्व प्रधान महमूद खां, मोहम्मद जफीर खां, सुनेद खां समेत अन्य लोग शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ