अमरजीत सिंह
अयोध्या ब्यूरो ।सोहावल तहसीलदार के हस्ताक्षर मिलान नही होने से दर दर भटक रहे है बीर भानपुर के एक दर्जन से अधिक अग्नि पीडित है।सोहावल तहसील क्षेत्र वीर भान पुर मे विगत 8 मई की शाम को अज्ञात कारणों से आग लग गयी।
लगभग 13 छप्पर के घरों की सारी गृहस्थी जलकर राख हो गयी।मामले को गम्भीरता से लेते हुए विधायक शोभा सिंह चौहान ने तत्काल प्रशासन से अहेतुक सहायता राशि देने का निर्देश देते ही तहसील प्रशासन हरकत मे आया।सभी को लगभग 51हजार 500 सौ का चेक वितरण किया।बावजूद इसके तहसील से मिली सहायता परेशानियों का सबब बनी हुई है एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी चेक पर तहसीलदार का हस्ताक्षर बैक मे मिलान नही हो पाने से धन निकासी नही हो पाई।
आपदा से पीड़ित शासन के राहत पाने के लिए बैक और तहसील के चक्कर काट रहे है।इस बाबत मे तहसीलदार विजय कुमार सिंह ने भी हस्ताक्षर मे गडबडी होने की बात स्वीकार करते हुए कहा कि शीघ्र ही दूसरा चेक जारी कर समस्या का समाधान किया जाएगा ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ