Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

यात्री की जान बचाने के लिए डायल 100 टीम को एसपी ने किया सम्मानित




सुरेश कुमार तिवारी
मोतीगंज, गोण्डा। ट्रेन से गिरे ‌घायल रेल यात्री की जान बचाने वाले मोतीगंज थाने में तौनात डायल 100 पीआरवी के जवानों को पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
     

बताते चलें कि विगत 8 मई को गोण्डा-बस्ती रेल खंड पर स्थित मोतीगंज-झिलाही रेलवे स्टेशन के मध्य एक रेल यात्री ट्रेन से गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। वह खून से लथपथ पड़ा था। इसकी सूचना विद्यानगर गांव निवासी संतोष पाण्डेय नामक व्यक्ति ने डायल 100 को दी थी। सूचना पाकर मोतीगंज थाने पर तैनात डायल 100 पीआरवी 3430 (बाइक) के प्रभारी कांंस्टेबल सुनील कुमार पासवान व चालक एचजी प्रमोद कुमार सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल युवक को आयुर्वेदिक चिकित्सालय विद्यानगर मोतीगंज में प्राथमिक उपचार के लिए पहुंचाया।


 घायल यात्री की हालत में सुधार ना होते देख एंबुलेंस बुलाकर उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था। डायल हंड्रेड की तत्परता से घायल व्यक्ति की जान बच गयी थी। पीआरवी टीम के इस सराहनीय कार्य की खबर समाचार पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी।
   

मोतीगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि खबर के छपने को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने पीआरवी टीम की हौंसला अफजाई करने का फैसला किया। उन्होंने डायल हंड्रेड टीम के प्रभारी सुनील कुमार पासवान व चालक प्रमोद कुमार सिंह को जिला मुख्यालय बुलाकर प्रशस्ति पत्र के साथ ही नगद धनराशि देकर सम्मानित किया है।
अटैचमेंट क्षेत्र
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे