अमरजीत सिंह
अयोध्या ब्यूरो ।रौनाही थाना सत्ती चौरा चौकी क्षेत्र के धौरहरा गांव मे संदिग्ध हालात मे विवाहिता की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पीएम के लिए भेज दिया।बताया जाता है कि शुक्रवार को लगभग चार बजे पुष्पा ऊर्फ अंजली पत्नी जय चंद 28 का कमरे मे फंदे से लटकता मिला।
जय चंद के द्वारा अंजली के मरने की सूचना अंजली के मायके बिहार दी गई।चर्चा है कि बिहार से मायके पक्ष के लोगो ने सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दी जिसके बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे ले लिया और बिहार से लड़की के परिजनो के आने के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया।ग्रामीणो की माने तो जय चंद व अंजली दिल्ली मे नौकरी करते थे और वही पर दोनो लगभग दो वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था |
जिससे एक दो साल का लड़का भी है।मामले को लेकर चौकी प्रभारी राम नरेश वर्मा ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया है अभी तक तहरीर नही मिली है मिलते ही कार्यवाही की जाएगी

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ