Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दुधारा पुलिस ने वांछित हत्यारोपी को आलाकत्ल किया ग्रिफ्तार





आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। बीते 16 मई को हुई हत्या में पुलिस ने आरोपी को मुखबिर के सूचना पर आलाकत्ल ग्रिफ्तार आर जेल भेजने का दावा किया है 

प्रभारी निरीक्षक दुधारा रवीन्द्र कुमार गौतम का दावा है कि दिनांक 17 मई 2019 को समय शाम के 5.30 बजे नजीमाबाद तिराहा पर से हत्या मे वांछित आरोपी  सगीर अहमद पुत्र शब्बीर अहमद निवासी सुकरौली थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर को आलाकत्ल कैंची के साथ थाना दुधारा मे पंजीकृत मु0अ0सं0 117/19 धारा 323/307/302 भादवि के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

बताते चले कि बीते दिनांक 16 मई 2019 को जनपद संतकबीरनगर के थाना दुधारा क्षेत्र मे एक युवक की धारदार हथियार से हत्या करने की सनसनीखेज घटना घटित हुई थी। जिस बाबत मृतक के मामा अकबाल अहमद के तहरीर के आधार पर आरोपी सगीर के विरुद्ध थाना दुधारा मे हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। 

जिसमे दुधारा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी सगीर को नजीमाबाद तिराहा दुधारा से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना करने का दावा किया है |
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के  निशानदेही पर हत्या से संबंधित आलाकत्ल कैंची को भी बरामद कर लिया गया।

इस गिरफ्तारी को अंजाम देने में एसओ दुधारा रवीन्द्र कुमार गौतम, मुख्य आरक्षी राजेश चौरसिया,का0 रविशंकर श्रीवास्तव, का0 संजय पाल शामिल रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे