Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गौकशी करने वाले आधा दर्जन लोगो को पुलिस ने दबोचा





अमरजीत सिंह 
अयोध्या ब्यूरो । घुमंतू जानवरों को काटने वाले 6 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 15 मई को हरिहर नहर के पास इन्हीं को गोमांस ले जाते बारातियों ने देखा था। तत्समय मौके से सभी फरार हो गये थे परन्तु उनकी मोटरसाईकिल तथा बोरो में मौजूद गोमांस छूट गया था। पुलिस ने हरिहर नहर के पास ने पुनः घुमंतू जानवरों को काटने की योजना बनाते हुए उपकरणों के साथ सभी को गिरफ्तार कर लिया। 



ग्रिफ्तार आरोपियों  के नाम मो सईद पुत्र इस्लाम निवासी कैथानी बड़गांव, अकबर अली उर्फ अज्जू पुत्र साबिर अली निवासी कैथानी बड़ागांव, तजम्मुल अली पुत्र शोखावत अली निवासी हरिहर पुर थाना को रुदौली, नासिर पुत्र अबरार निवासी हरिहर पुर थाना को रुदौली , अतीक खां उर्फ वकील पुत्र खलील निवारी हरिहर पुर कोतवाली रुदौली तथा जहूद पुत्र शब्बीर निवासी हरिहरपुर थाना कोतवाली रुदौली को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे