शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ | लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 की मतगणना के सफल संचालन के लिए एवं दिनांक 23 मई 2019 को नवीन समिति महुली मंडी में सावधानी एवं निष्पक्षता पूर्ण मतगणना के लिए आज जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कण्डेय शाही ने आज अफीम कोठी में माइक्रो ऑब्जर्वर मतगणना पर्यवेक्षक एवं मतगणना सहायकों को मतगणना संबंधित विशेष टिप्स दिए और उन्हें विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया कार्यक्रम का संचालन डॉ मोहम्मद अनीस ने किया एवं मतगणना संबंधी विशेष सावधानियां बताई प्रपत्र 17 ग यानी रिकॉर्ड की गई मतों का लेखा के बारे में विस्तार पूर्वक बताया जोकि मतगणना के समय कंट्रोल यूनिट के साथ पर लाया जाएगा जिसे पीठासीन ने भरा है उस पर भरे गए टोटल मतों की संख्या और ईवीएम में रिकॉर्डिंग के मतों की संख्या को टैली करना होगा।
जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी बताया कि आप लोगों को बहुत महत्व जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं जिसका आपको ईमानदारी निष्पक्षता एवं जागरूकता से करना होगा इससे पहले उन्होंने लोकसभा 2019 क शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष पूर्ण सफल होने के लिए सभी लोगों को उनके सहयोग के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि 23 तारीख को प्रातः 6:00 बजे मतगणना से संबंधित सभी अधिकारी और कर्मचारी मंडी में उपस्थित होंगे और वहां पर डिकोडिंग के पश्चात अपनी अपनी विधानसभाओं में जाएंगे और अपने अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर अपने टेबल की जानकारी लेंगे साथ ही साथ अपने कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त करके टेबल पर कार्य प्रारंभ करेंगे।
सभी कर्मचारियों के लिए एवं अधिकारियों के लिए वहां पर चाय नाश्ते एवं खाने की व्यवस्था जिला प्रशासन की तरफ से रहेगी सभी मतगणना कार्मिकों को मोबाइल ले जाने पर पूर्णतया प्रतिबंध लगा दिया गया है। हर विधानसभा की 14 टेबल पर मतगणना कार्य प्रारंभ होगा एवं मतगणना के पश्चात हर विधानसभा की पांच पांच वीवीपैट की मशीन लॉटरी सिस्टम के माध्यम से लाई जाएंगी और उनको एक केबिन में खोलकर एजेंटों के सामने गिन कर खोला जाएगा।
प्रपत्र 17 के भाग 2 पर उपस्थित अभीकर्ताओं के सिगनेचर कराए जाएंगे उनका नाम लिखा जाएगा अभीकर्ताओं के पूर्व रूप से आश्वस्त हो जाने पर कि कंट्रोल यूनिट सील्ड है और उसने किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की गई है उसके पश्चात उसकी सीलिंग तोड़कर मतगणना कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह, सुदामा प्रसाद जिला विकास अधिकारी, अफीम कोठी शिव बहादुर, प्रचार आईटीआई कुंडा एसएन शर्मा, एस पी यादव डीआईओएस, डीडी एग्रीकल्चर डॉक्टर रघुराज सिंह एवं मोहम्मद अनीश आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर ईवीएम मशीन के कंट्रोल यूनिट को राम बहादुर सिंह मास्टर ट्रेनर द्वारा चलाकर सभी कार्मिकों को दिखाया गया कि किस तरह से रिजल्ट का प्रदर्शन मतगणना के दिन करना होगा प्रशिक्षण आज तीन चरणों में संपन्न हुआ


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ