शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ | सई नदी के तट पर सृजना संगठन के पदाधिकारियों ने गोष्ठी करते हुए समाजसेवी व साहित्यकारों को सम्मानित किया। भगवान बुद्ध की जयंती के अवसर पर शनिवार को सृजना संगठन के पदाधिकारियों ने शनिवार को नगर के सई घाट पर संगोष्ठी का काआयोजन किया। संगोष्ठी में भगवान बुद्ध के जीवन पर सभी ने प्रकाश डालते हुए विचार प्रकट किया। संगठन के डा दयाराम मौर्य ने समाज सेवी रोशनलाल उमरवैश्य, वरिष्ठ साहित्यकार को सम्मानित किया। इस दौरान वेद प्रकाश , गिरजानन्द आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ