Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कूड़े के ढेर से आवागमन हुआ बाधित




अमरजीत सिंह
अयोध्या। जिले की आवास विकास कॉलोनी सरयू विहार, ओम पुरम कॉलोनी का मुख्य मार्ग कूड़े के ढेर से पटा पड़ा है।



ऐसा विगत पिछले वर्ष से ही हो रहा है की मुख्य मार्ग को अवरुद्ध कर शहर के मुख्य नाले का कूड़ा सरयू विहार जाने वाले रास्ते पर बने पुल पर निकाल दिया जाता है।


जिससे आने-जाने वाले हजारों लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है पूछे जाने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलता कहते हैं काम है कर रहे हैं हटा देंगे लेकिन सुबह यह स्थिति और भी भयावह हो जाती है ।


सुबह के समय पैदल तो कोई निकलने की सोच भी नहीं सकता स्कूली बच्चों को सुबह स्कूल जाने में भी परेशानी होती है। अगल बगल रहने वाले लोगों का और भी बुरा हाल है इस गंदगी से फैल रही बीमारी से भयंकर संक्रमण फैल रहा है इस रास्ते को सरयू विहार, ओम पुरम के अलावा छोटा रमना, अंजनी पुरम कॉलोनी के वासी  प्रयोग में लाते हैं।


अचार्य नरेंद्र देव स्टेशन से वजीरगंज मेन रोड पर निकलने का यह एकमात्र रास्ता है। कूड़ा निकालने के बाद कई कई दिनों तक रास्ते पर इकट्ठा रहता है जिससे कॉलोनी वासियों का बुरा हाल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे