अखिलेश्वर तिवारी
31 मई तक किए जा सकते हैं आवेदन
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर तहसील परिसर में स्थापित पारिवारिक न्यायालय में आए विवादों को निपटाने के लिए काउंसलर (परामर्शदाता) की संविदा पर नियुक्ति की जाएगी जो उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार निर्धारित शर्तों पर की जाएगी ।
इस आशय की जानकारी जनपद न्यायाधीश सुरेंद्र सिंह द्वारा जारी पत्र में दी गई है । पत्र में कहा गया है की उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देश के क्रम में परिवार न्यायालय में परामर्शदाता (काउंसलर) की नियुक्ति संविदा पर की जानी है । पत्र में नियुक्ति की सेवा शर्तों का भी जिक्र किया गया है जिसके आधार पर आवेदक इसी जिले का निवासी होना चाहिए । जिले में पात्र आवेदक के ना मिलने पर दूसरे जिले के अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी ।
आवेदक समाजशास्त्र अथवा मनोविज्ञान विषय से स्नातक होने के साथ-साथ समाज सेवा का अनुभव जरूरी है । परिवार न्यायालय में काउंसलर का अनुभव होने पर वरीयता दी जाएगी ।नियुक्ति प्रारंभ में 3 वर्षों के लिए की जाएगी जो किसी भी दशा में शासकीय नियुक्ति नहीं मानी जाएगी । नियुक्ति पूरी तरह से न्यायालय के संविदा पर आधारित होगी । पत्र में आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई 2019 बताई गई है जिस के पूर्व अभ्यर्थियों को आवेदन करना होगा ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ