Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दुधारा पुलिस ने हत्यारोपी को किया गिरफ्तार






आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। एसपी आकाश तोमर के निर्देशन में हर तरह के अपराध और अपराधी को नजरअंदाज नही किया जा रहा बल्कि उनके आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया गया। इसीकड़ी में आज थाना दुधारा पुलिस द्वारा हत्याकांड के आरोपी जिसपर दुधारा थाने में पंजीकृत मुकदमा जिसकी मु0अ0सं0 117 / 19 धारा 323 / 307 / 302 भादवि मे वांछित अभियुक्त नाम पता अंसार अहमद पुत्र अजीजुल्लाह निवासी ग्राम चमनगंज (अगया) थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर को थाना दुधारा क्षेत्र के अन्तर्गत पिपरा बोरिंग के पास से गिरफ्तार किया गया।
 

इस बाबत बताते चले कि 16 मई दिन गुरुवार को जनपद संतकबीरनगर के थाना दुधारा क्षेत्र मे एक युवक की धारदार हथियार से हत्या करने की सनसनीखेज घटना घटित हुई थी। मृतक के मामा अकबाल अहमद की तहरीर के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना दुधारा पर हत्या का अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रभारी निरीक्षक दुधारा के नेतृत्व मे टीम गठित कर अभियुक्तों की अविलम्ब गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया गया था।


 जिसमे दुधारा पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए मुखबिर की सूचना पर उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया। इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वालो में पुलिस बल से प्रभारी निरीक्षक दुधारा रवीन्द्र कुमार गौतम, हे0का0 राजेश चौरसिया, का0 रविशंकर श्रीवास्तव, का0 संजय पाल शामिल रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे