आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। आज कल बच्चो के पढ़ाई हेतू विद्यालय में तमाम तरह के विकास कार्य को किया जा रहा है। जिससे विद्यालय में आने वालों बच्चो को बेहतर माहौल मिल सके और अपनी पढ़ाई को बेहतर सके। निजी विद्यालयों के सापेक्ष सरकारी विद्यालयों के पढ़ाई को भी बेहतर किया जा रहा है।
जिसके लिए ग्रामप्रधानों द्वारा कायाकल्प योजना के अंतर्गत विद्यालय के भवनो का साजसज्जा किया जा रहा है। जिससे बच्चों को एक बेहतर माहौल का आभास हो सके। लेकिन फिर भी बघौली में स्थित कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में आज भी एक पुराना कुंआ विद्यालय के बच्चियों के लिए खतरनाक बना हुआ है।
इस परिसर में स्थित कुंए से विद्यालय के जिम्मेदार भी अनदेखी किया जा रहा है। विद्यालय प्रशासन की इस अनदेखी से विद्यालय के बच्चियां भी भयभीत रहती है। अभी तक कोई भी जिम्मेदार इस कुएं के ढक्कन बनवाने में आगे नही आया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ