आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। एसपी आकाश तोमर के निर्देशन व एएसपी असित श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण मे जनपद मे रविवार को भी कानून व्यवस्था, अपराध एवं अपराधियो पर नियन्त्रण हेतु विशेष बल दिया जा रहा है। इसीकड़ी में बीते दिन एक जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष हुआ था। जिसमे पिता पुत्र की जान चली गई थी। जिस बाबत पुलिस द्वारा तत्परता से सभी आरोपियों के खिलाफ मेंहदावल थाने में मु0अ0सं0 121/19 धारा 302/307/147/148/ 323 /325/504/506 भादवि में दर्ज किया था।
जिसमे उस दिन मेंहदावल एसओ कपिलमुनि सिंह की अगुवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इस हत्याकांड से मेंहदावल थाने में हलचल मच गई थी जिससे पुलिस के ऊपर भी काफी दबाव था। जिस बाबत पुलिस भी अन्य वांछित आरोपियों को पकड़ने हेतू विशेष रूप से तत्पर रही आज उसी कड़ी मे तीन वांछित आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया जिनके नाम जोगिन्दर पुत्र रामबेचन, नागेन्दर पुत्र रामबेचन एवं अमरेन्दर पुत्र रामबेचन निवासीगण पण्डित पुरवा थाना मेहदावल रहे।
विदित हो कि दिनॉक 17 मई दिन शुक्रवार को प्रातः लगभग 05.00 बजे मेहदावल थाना क्षेत्र के ग्राम पंडित पुरवा निवासीगण प्रथम पक्ष पप्पू यादव पुत्र रामचन्दर यादव आदि व द्वितीय पक्ष रामबेचन पुत्र कोमल के मध्य काफी समय से चल रहे जमीनी विवाद के मुकदमे की रंजिश को लेकर लाठी डण्डे से मारपीट हुई थी जिसमे प्रथम पक्ष के सुरेन्द्र यादव उम्र 45 वर्ष पुत्र रामविजय व रामविजय यादव उम्र 65 वर्ष पुत्र रामअधारे को गम्भीर चोट आई थी जिसमे सुरेन्द्र की सीएचसी मेहदावल मे इलाज के दौरान मृत्यु हो गई तथा रामविजय को रेफर कर दिया गया था जिनकी मेडिकल कालेज गोरखपुर मे इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी ।
जिस बाबत पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रभारी निरीक्षक मेहदावल के नेतृत्व मे टीम गठित कर अभियुक्तों की अविलम्ब गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया गया था। जिसमे मेहदावल पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए 02 अभियुक्त को पूर्व मे ही गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया था तथा आज 19 मई दिन रविवार को 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष भेजा गया। इस गिरफ्तारी को तत्परता से कार्य करने वाले पुलिस बल से प्रभारी निरीक्षक श्री कपिल मुनि सिंह, उ0नि0 कैलाश यादव, का0 अभिषेक सिंह, का0 प्रवीण तिवारी, का0 संजीव शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ