Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

युवक की हत्या कर किया गया लाश को जलाने का प्रयास





अखिलेश्वर तिवारी 
घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर के थाना ललियाा क्षेत्र में युवक की हत्या के बाद शव को जला देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है । घटना के बाद से ही गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच के लिए जुट गई है। घटना है ललिया थाना क्षेत्र के लैबुडवा गंजड़ी गाँव की। 


रविवार की सुबह निर्माणाधीन राप्ती नहर माइनर के पास से गुजर रहे ग्रामीणों ने एक अज्ञात युवक का अध जला शव पड़ा देखा। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी । युवक का शव पड़ा होने की सूचना गांव में आग की तरफ फैल गई और घटनास्थल पर भारी संख्या में ग्रामीण जमा होने लगे। सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलन किए। आसपास के इलाके में काफी पता किए जाने के बाद भी युवक की पहचान नहीं हो सकी है। आशंका जताई जा रही है कि युवक के किसी पहचान वाले ने हीं घटना को अंजाम दिया है।



पहले वह युवक के साथ यहां पहुंचा उसको शराब पिलाई और उसके बाद धारदार हथियार से युवक की हत्या कर दी हत्या करने के बाद पेट्रोल डालकर युवक को जला दिया। पुलिस को घटनास्थल से शराब की बोतल, दो गिलास, पेट्रोल की बोतल सहित महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। घटना की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस ने अज्ञात युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई है।


 पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि घटनास्थल पर मिले शराब की खाली बोतल व गिलास तथा अन्य सामानों से ऐसा प्रतीत होता है की हत्या किसी जानने वालों केे द्वारा की गई है । उन्होंनेे कहा कि फॉरेंसिक टीम को बुला लिया गया है जो साक्ष्य संकलन कर रहे हैं । मृतक युवक की शिनाख्त अभी तक नहींं हो सकी है । पुलिस टीम आसपास के गांव में पूछताछ कर रही है । शीघ्र ही हत्या का खुलासा भी किया जाएगा ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे