शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ |नगर के शारदा संगीत महाविद्यालय के सांस्कृतिक मंच पर डॉ॰ गौरव त्रिपाठी एवं डॉ॰ कामिनी वर्मा द्वारा संपादित पुस्तक समकालीन भारत में सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे का विमोचन भवानी शंकर उपाध्याय सेवा निवृत्त निदेशक प्रौढ शिक्षा उ.प्र.की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम महाविद्यालय के छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना से प्रारंभ हुआ ।
पुस्तक प्रिंसिपल इंटर कालेज तेजगढ प्रतापगढ़ डॉ॰ कमला कांत त्रिपाठी को समर्पित है |विमोचन करवे वालो में प्रमुख रूप से डॉ॰ दया राम मौर्य पूर्व एसोसिएट डीआईओएस, प्रो.निशीष कुमार सिन्हा डी ए वी कालेज कानपुर , अम्मा साहेब ट्रस्ट के ट्रस्टी आनंद मोहन ओझा जी शामिल रहे |
वक्ताओं ने पुस्तक के संदर्भ में विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सिविल सेवा के परीक्षार्थियों हेतु उपयोगी साबित होगी ।पुस्तक में जिन अध्यायों को शामिल किया गया है वह मुद्दे भारत के लिये चुनौती के रूप में उपस्थित हुआ है ।कार्यक्रम का संचालन रवींद्रन अजनबी जी ने किया ।कार्यक्रम में ममता त्रिपाठी, कुंज विहारी लाल मौर्य,चंद्रेश बहादुर सिंह ,सुनील सिंह ,आशा त्रिपाठी, हरिकेश सिंह आदि लोग उपस्थित रहे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ