अमरजीत सिंह
अयोध्या ब्यूरो । पंकज सेवा संस्थान के अध्यक्ष रामानुज सिंह रामा ने बताया कि सहादतगंज बाजार के निकट मंगलवार को विशाल भण्डारे का आयोजन किया जायेगा। भण्डारा बाजार स्थित उनके आवासीय परिसर में आयोजित होगा। दिन भर चले भण्डारे में सुबह बूदी प्रसाद व शीतल जल तथार शाम को छोला चावल प्रसाद की व्यवस्था की गयी है।
उन्होने बताया कि इस विषय में समाजसेवी ब्रजेन्द्र सिंह राजन के आवास पर बैठक बुलायी गयी। बैठक में आयोजन की तैयारियों को अंतिम रुप दिया गया। बैठक में प्रमुख रुप से वीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ बुढऊ सिंह, शैलेन्द्र सिंह, अमित सिंह बब्लू, श्याम नरायण, बृजेन्द्र सिंह राजन, दिलीप सिंह, अमरीश सिंह, विनोद गुप्ता, पार्थ, उन्नति, शुरभि, अनन्त, आयुषी, कृतिका, रवि गुप्ता मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ