Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

खडी ट्रक से टकरायी कार , चार घायल





अमरजीत सिंह 
अयोध्या ब्यूरो। रौनाही थाना सत्ती चौरा चौकी क्षेत्र राष्ट्रीय राजमार्ग बाबा दिगम्बर नाथ मंदिर पर पूजा कराने आई खडी ट्रक संख्या यूपी 41 एटी 6475 मे फैजाबाद की ओर से लखनऊ जा रही स्कार्पियो संख्या यूपी 32 इपी 0077 ने  टक्कर मार दी।


जिससे पीछे आ रही कार संख्या डीएल 8 सीयू भी टकरा गयी।स्कार्पियो मे पांच  सवारों मे से  दो को मामूली तथा एक वृद्ध एवं वृद्धा के साथ महिला को सिर मे गम्भीर चोटें आईं ।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस  ने सभी घायलों को इलाज के लिए  जिलास्पताल भिजवाया।रौनाही थाना सत्ती चौरा चौकी क्षेत्र बरईकला  राष्ट्रीय राजमार्ग स्थिति बाबा दिगम्बर नाथ मंदिर पर ट्रक पूजा कराने के लिए खडी थी।इसी बीच फैजाबाद  से लखनऊ  की ओर आ रही स्कार्पियो कार चालक से कार अनियंत्रित हो गयी जिससे  खडी ट्रक मे जोरदार टक्कर मार दी।उसके  पीछे आ रही कार भी टकराई।


उक्त कार के सवार तो बच गये लेकिन स्कार्पियो मे चालक सहित पांच सवार घायल हो गये जिनमे से एक वृद्ध पुरूष एव बृद्ध महिला सहित एक किशोरी को सिर मे गम्भीर चोटें आई।घटना की सूचना पर पहुचे चौकी प्रभारी आर एन वर्मा ने सभी घायलों को इलाज  के लिए  जिलास्पताल भिजवाया।खबर लिखे जाने तक नाम नही मिल सका दूसरी तरफ रौनाही थाना सत्ती चौरा चौकी क्षेत्र मुबारक गंज चौराहे पर पिलखावा निवासी 19 वर्षीय संतोष पुत्र राम शरण को सडक पार करते हुए अयोध्या से लखनऊ  की ओर जा रही कंटेनर ने मारी टक्कर।घटना स्थल पर ही संतोष की मौत हो गई।मामले की सूचना चौकी  प्रभारी आर एन वर्मा को हुई मौके  पर पहुचकर जिलास्पताल भिजवाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे