सत्रहवीं पुण्यतिथि पर याद किए गए बजरंग दल संयोजक
क्राइम जंक्शन
गोण्डा। बजरंग दल के जिला संयोजक रहे सुरेंद्र मिश्र की सत्रहवीं पुण्य तिथि पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों ने उनकी समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित किया।
खरगूपुर नगर के निकट भगवानदीन पुरवा में पूर्व सैनिक बजरंग दल संयोजक की पुण्य तिथि पर सोमवार को उनकी समाधि पर सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विहिप के प्रदेश संगठन मंत्री व चौरासी कोसी परिक्रमा प्रमुख सुरेंद्र सिंह ने पूर्व सैनिक बजरंग दल नेता को गौ पालक, गौ रक्षक व हिंदुत्व रक्षक का अगुआ बताया। स्व. मिश्र द्वारा छोड़े गए अधूरे कार्यों को पूरा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विधायक विनय द्विवेदी ने कहा कि क्षेत्र में बढ़ती गौवध की घटनाओं व हिंदुओं पर हो रही ज्यादतियों का उन्होंने खुलकर विरोध किया। विहिप प्रान्त सह मंत्री अवध प्रान्त राकेश वर्मा ने कहा कि इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हो रही गौवध को रोकने के साथ ही हिन्दू समाज पर होने वाले जुल्म का विरोध करने के चलते बजरंग दल जिला संयोजक सुरेंद्र मिश्र की 20 मई 2003 को असामाजिक तत्वों द्वारा दिन दहाड़े नृशंस हत्या कर दी गई थी।
उन्होंने लोगों से गौरक्षा के साथ ही हिन्दू रक्षा का संकल्प लेने का आवाहन किया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य व विहिप विभाग संयोजक धर्मेंद्र कुमार मिश्र द्वारा पुण्य तिथि पर आयोजित सभा को विहिप विभाग मंत्री अजय कुमार, जिलाध्यक्ष राज कुमार शुक्ल, शिवाकांत मिश्र, प्रशांत मिश्र, पृथ्वीनाथ मन्दिर पुजारी जगदम्बा तिवारी, वेद गुप्ता, अवनीश शुक्ल आदि ने भी सम्बोधित किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से फूल चन्द शास्त्री, राकेश शुक्ल, ललित मोहन तिवारी, चेतराम शास्त्री, फौजदार शुक्ल, सन्तोष चौरसिया, शिव कुमार मिश्र, मंशाराम सोनी, राम समुझ साहू, हर्षित, आयुष, भोलू, राधेश्याम गुप्ता सहित विहिप, बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल रहे।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ