Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लोन दिलाने के नाम पर जालसाजो ने उड़ाया लाखो






गोण्डा: कहते हैं कि पैसा ही पैसा कमाता है |  यह सत्य भी है की पैसा कमाने के लिए पूंजी का होना नितांत आवश्यक है |  यही वह कारण है कि गरीब अपनी गरीबी से उबर भी नहीं पाता जबकि पूंजी वाले अपनी कमाई में दिनोंदिन बढ़ोत्तरी करते हुए तमाम धनार्जन कर लेते हैं | 

इन्हीं चुनौतियों से निपटने के लिए सरकार में अलग अलग योजनाओं के अंतर्गत बैंकों से  ऋण देने की व्यवस्था बनाई है | ऋण देने की बात आने पर बैंकों की सेवा जग जाहिर है बैंकों के चक्कर लगाते लगाते हैं बरसो गुजर जाते हैं तब जाकर ऋण मिल पाता है | 
   

इसी बात का फायदा उठाकर आजकल  जाल साज ऋण देने का जाल बिछाकर लोगों को ठगने में जुटे हैं |
 मामला मनकापुर कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा है जहां मनकापुर कस्बे किस सब्जी व्यवसाई अजय कुमार शुक्ला  सहित आधा दर्जन  लोगों के खाते से लाखों  रुपए निकाल लिए गए |  मामले में पीड़ित अजय शुक्ला ने उत्तर प्रदेश शासन से ऑनलाइन शिकायत की है |
     
पीड़ित ने किए गए शिकायत में लिखा है कि लोन दिलाने के लिए परसराम मौर्या पुत्र इंद्रेश कुमार मौर्य निवासी खलीलाबाद में फोन करके कहा कि पी एम एफ जी पी लोन डिपार्टमेंट से है और लोन चाहिए तो पेपर में आधार कार्ड पैन कार्ड फोटो फाइल खर्चा ₹1000 हमें उपलब्ध कराएं  ऐसा करने के बाद पीड़ित ने अपना,जितेंद्र कुमार जयसवाल, राकेश कुमार गुप्ता के साथ चार अन्य लोगों का फाइल का खर्चा उपलब्ध करवा दिया इसके बाद आरोपी परशुराम मौर्य द्वारा फाइल में आने वाले और अन्य खर्चों के लिए अलग अलग मंदों  के नाम पर रुपए वसूले | 


उसके बाद पीड़ित को बताया गया की उसे बस्ती जनपद के पूर्वांचल बैंक से लोन मिलेगा जिसके लिए उसे अपने साथियों सहित खाता खुलवा कर मार्जिन मनी जमा करना होगा जिसमें  पीड़ित ने   बस्ती जनपद के चोरी स्थित बैंक में  खाता खुलवा लिया और एक ग्रुप बनाकर अजय कुमार शुक्ला केक खाता संख्या 750 96 90 11 में  जमा कर दिया गया | और  17 5 2019 के सुबह  पता चला कि उसके खाते से रुपया निकाला जा रहा है इस प्रकार जाल साजो ने पीड़ित के खाते से सवा लाख रुपए उड़ा लिया |
 मामले में पीड़ित ने पूर्वांचल बैंक शाखा चौरी बस्ती के शाखा प्रबंधक को लिखित शिकायत करते हुए उत्तर प्रदेश शासन में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है |
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे