Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

विकास भवन परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली चौकीदार की लाश




ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। विकास भवन परिसर में बने लैकफेड स्टोर की रखवाली करने वाले चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार को उसका शव स्टोर रूम का पीछे पड़ा मिला। विकास भवन परिसर में शव मिलने से हड़कंप मच गया। लाश बुरी तरह सड़ चुकी थी। उसके शरीर पर जलने के भी निशान मिले हैं। माना जा रहा कि चौकीदार की मौत दो दिन पहले हुई है। लोगों ने चौकीदार की हत्या किए जाने की भी आशंका जताई है। 
      

कोतवाली नगर क्षेत्र के सिविल लाइन इलाके मे स्थित विकास भवन कार्यालय परिसर में लैकफेड का स्टोर रूम बना हुआ है। इस स्टोर रूम की रखवाली के लिए दो चौकीदारों की तैनाती है। बताया जा रहा है कि एक चौकीदार दो दिन की छुट्टी होने के कारण अपने घर चला गया था जबकि गोरखपुर के सहजनवा का रहने वाली रामकृपाल यादव अपनी ड्यूटी पर था। शनिवार व रविवार को छुट्टी थी। सोमवार को जब विकास भवन कार्यालय खुला तो कुछ कर्मचारियों ने लैकफेड स्टोर रूम के पीछे शव पड़ा देखा। शव मिलने की सूचना से विकास भवन मे हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। 


नगर कोतवाल अनिल सिंह व सिविल लाइन चौकी प्रभारी अश्विनी कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे। शव स्टोर रूम के पीछे बने मंदिर के दरवाजे पर पड़ा हुआ था। बगल में ही चूल्हा व बर्तन भी रखा था। शव पूरा काला पड़ चुका था और बुरी तरह से सड़ा हुआ था। लोग चौकीदार की हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सीडीओ ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
हाई सिक्योरिटी जोन माने जाने वाले विकास भवन परिसर में शव मिलने की सूचना मिली तो पुलिस महकमें में भी खलबली मच गई। आनन फानन में अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे और मुख्य विकास अधिकारी आशीष कुमार के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। 


एएसपी ने नगर कोतवाल व सिविल लाइन चौकी पुलिस को मामले की गहनता से जांच के निर्देश हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लैकफेड विभाग के अफसरों को घटना की सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने पर ही सही स्थिति का पता लग सकेगा।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे