अखिलेश्वर तिवारी
बीए बीएससी बीकॉम एमएससी एमकॉम मे मेरिट के आधार पर होगा प्रवेश
बलरामपुर ।। पूर्वांचल का ऑक्सफोर्ड कहे जाने वाले एमएलके पीजी कॉलेज में वर्तमान शिक्षा सत्र के दौरान मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा
महारानी लाल कुंवारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ देवेंद्र चौहान ने बताया कि बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए तथा बीसीए प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए 20 जून तक महाविद्यालय के प्रशासनिक भवन के पटल संख्या 4 से ₹350 जमा कर प्रवेश फार्म प्राप्त किए जा सकते हैं । प्रवेश के लिए सभी संबंधित संलग्न को के साथ 21 जून तक प्रवेश फार्म को जमा करना अनिवार्य होगा ।
उन्होंने बताया कि एम ए तथा एम कॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए भी महाविद्यालय के पटल संख्या 4 से ₹350 जमा कर प्रवेश फार्म 30 जून तक प्राप्त किए जा सकेंगे । प्रवेश फार्म को पूर्ण रूप से भरने के बाद सभी संलग्नको के साथ 30 जून तक महाविद्यालय के बटन संख्या दो पर जमा करना अनिवार्य होगा, इसमें भी प्रवेश मेरिट के आधार पर ही होगा ।
एमएससी गणित तथा जन्तु विज्ञान प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए भी मेरिट के आधार पर ही प्रवेश दिया जाएगा वहीं एमएससी रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान तथा भौतिकी प्रथम वर्ष में दाखिला प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा । उन्होंने बताया कि सभी के लिए प्रवेश फार्म महाविद्यालय के पटल संख्या 4 से ₹500 जमा कर 30 जून तक प्राप्त किए जा सकेंगे जिसे जमा करने की अंतिम तारीख भी 30 जून ही निर्धारित की गई है ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ