गोण्डा। जिले के कोतवाली देहात की खोरहंसा पुलिस चौकी क्षेत्र के मुगलजोत गांव निवासी विष्णु गोस्वामी की करीब सप्ताहभर अस्पताल में संघर्ष करने के बाद रविवार को मौत हो गयी । डाक्टरों के अथक प्रयास के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। विष्णू के मौत की सूचना से जिलेभर में शोक की लहर दौड़ गई | इस क्रम में उत्तर प्रदेश संघर्ष समित अध्यक्ष अविनाश सिंह ने सिटी मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री को संबोधित छः सूत्रीय ज्ञापन सौपा है
दिए गए ज्ञापन में संघर्ष समित अध्यक्ष ने कहा है कि मामूली सी कहासुनी हो जाने पर अपराधी युवकों इमरान, सुफेल, रमजान व निलामुदीन के ने मुग़लजोत निवासी विष्णु कुमार गोस्वामी जो कि अपने पिता को लेने गया था को ज़िंदा जला दिया था जिसका इलाज लखनऊ के अस्पताल में चल रहा था लेकिन दिनांक 19 मई 2019 को उसकी मौत हो गई | मृतक अपने परिवार में वो अकेला कमाने वाला था।
अब उसके परिजनों के गुजारा के लिए कोई माध्यम नहीं रहा ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की है कि विष्णु गोस्वामी को जलाने वाले अपराधी युवकों इमरान, सुफेल, रमजान व निलामुदी को फाँसी दी जाए, मृतक के पत्नी या उसके परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नोकरी दी जाए, विष्णु गोस्वामी के परिवार को 1 करोड़ रुपये दिए जाएं जिससे उसके परिवार का पालन पोषण हो सके, मृतक के परिवार की सुरक्षा की जाए ताकि उसके परिवार को कोई परेशानी न हो, जनपद में एक मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो जिससे ऐसे युवाओ का इलाज हो सके एवं दूसरे जिले में न जाना पड़े। इस मामले की जांच होनी चाहिए कि इसमें और कोई तो नही है।
इस मौके पर मुकेश तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, प्रवेश, विवेक शुक्ला, रवि यादव, राहुल सिंह, आलोक सिंह , अमित मिश्रा, श्रेयांश द्विवेदी और अभिषेक सिंह मौजूद रहे |


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ