Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

एक्जिट पोल के नतीजे हमेशा हुए है धराशाही : आनंदसेन




अमरजीत सिंह 
अयोध्या ब्यूरो । टीवी चैनलों का चुनावी एक्जिट पोल सर्वे केवल आंकड़ेबाजी एवं अटकलेबाजी है। 23 मई को जनता का फैसला आ जायेगा और सारे सर्वे ध्वस्त हो जायेंगे। 


एक्जिट पोल को अटकलेबाजी करार देते हुए गठबन्धन के प्रत्याशी आनन्दसेन यादव ने शहीद भवन पर कहा कि एक्जिट पोल के नतीजे हमेशा धराशायी हुए हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का प्रहरी माना जाता है लेकिन दिनोंदिन जनता का मीडिया पर विश्वास खत्म होता जा रहा है। 


शहीद भवन पर टीवी चैनलों पर दिखाये जाने वाले एक्जिट पोल के सर्वे पर चर्चा करने वालों में चेतराम यादव, इन्द्रपाल यादव, पार्षद फरीद कुरैशी, आनन्द सिंह मिन्टू, सनी यादव, रमापति यादव, नितिन चौधरी, सोनू यादव, इन्द्रसेन पहलवान, मोहम्मद इलियास, रामसुमेर कोरी, रंजीत यादव, मस्तराम यादव, तेज प्रताप यादव आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे