Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

डीएम ने मतगणना कार्मिकों को मतदान सम्बन्धी विशेष सावधानियां एवं महत्वपूर्ण बातें बतायी





शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ | लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 की मतगणना को सफल, सुचारू एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कण्डेय शाही ने अफीम कोठी के सभागार में समस्त मतगणना कार्मिकों को मतदान सम्बन्धित विशेष सावधानियां एवं महत्वपूर्ण बातें बतायी और आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने मतगणना कार्मिकों से कहा कि मतगणना का कार्य पूर्ण सावधानी एवं निष्पक्षता से होना चाहिये। 


साथ ही साथ उन्होने बताया है कि मतगणन कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता एवं किसी प्रकार की संलिप्तता की स्थिति में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही की जायेगी जिसके लिये कार्मिक स्वयं उत्तरदायी होगें। उन्होने कहा कि अपने लोकतंत्र को मजबूत करने के लिये सरकारी सेवक निष्पक्ष रूप से कार्य करेगें। सामान्य प्रेक्षक लगातार मतगणना कार्यो की मॉनीटरिंग करते रहेगें।जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एक टेबल पर चार लोगों की ड्यिटी होगी सर्वप्रथम माइक्रो आब्जर्वर होगें जो अपनी टीम को सुपरवाइज करेगें और अपने निर्धारित प्रोफार्मा पर प्रत्येक चक्र की गणना उम्मीदवारों के क्रम से लिख कर ए0आर0ओ0 को सौपेगें, द्वितीय स्थान पर गणना पर्यवेक्षक होगें 


जो कि गणना सहायक द्वारा गिनती किये गये मतों को प्रारूप-17ग भाग-2 में अंकित करेगें, 17क यानी रिकॉर्ड की गई मतों के लेखा से कन्ट्रोल यूनिट में भी पड़े मत मिलायेगें और उसके पश्चात् समस्त उम्मीदवारों के एजेण्टों से 17क भाग-2 में हस्ताक्षर करवा कर आर0ओ0 को देगें। तृतीय स्थान पर गणना सहायक होगें जोकि कन्ट्रोल यूनिट से मतों की गणना करेगें और जोर-जोर से प्रत्याशियों के वोटों के बारे में एजेण्टों को बतायेगें और नोट करायेगें और चतुर्थ स्थान पर वह चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी होगें जो प्रत्येक टेबल के लिये निर्धारित की जायेगी और उनके सीने पर टेबल संख्या बड़े-बड़े अक्षरों में लिखकर लटकायी जायेगी वह अपने विधानसभा की स्ट्रांग रूम से अपने टेबल की कन्ट्रोल यूनिट लेकर आयेगें टेबल पर रखेगें और उस चक्र की काउटिंग पूरी जो जाने पर कन्ट्रोल यूनिट ले जाकर वापस सिस्टम में सुरक्षित जमा करेगें। 


आज दो चरणों के प्रशिक्षण में लगभग 365 मतगणना अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह, जिला विकास अधिकरी सुदामा प्रसाद, जी0आर0 चौधरी, शिव प्रकाश, आर्यन शर्मा, जयराम जी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डाक्टर मोहम्मद अनीश द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे