आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 के बाबत 23 मई को होने वाली मतगणना को सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण मे संपन्न कराने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक जनपद असित श्रीवास्तव द्वारा आज दिनांक 20 मई 2019 दिन सोमवार को रिजर्व पुलिस लाइन सभागार मे जनपद के अधिकारियों/कर्मचारियों को मतगणना के दिन चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित अधिकारों व कर्तब्यों का पालन करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये, साथ ही मतगणना के दौरान किसी भी सूचना पर त्वरित कार्यवाही कर विधिक निस्तारण सुनिश्चित करते हुए निर्बाध रुप से मतगणना संपन्न कराने हेतु भी निर्देशित किया गय़ा।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद रमेश कुमार, क्षेत्राधिकारी धनघटा आनन्द कुमार पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी मेहदावल गयादत्त मिश्र, प्रतिसार निरीक्षक पंकज कुमार तिवारी, समस्त थानो के प्रभारी निरीक्षक सहित जनपद के अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ