Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मुख्यमंत्री ने पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य को किया बर्खास्त





आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के सात बड़े नेताओं को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बर्खास्त कर दिया है। बताते चलें कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और भारतीय जनता पार्टी का आपसी पूर्व में गठबंधन था उसी गठबंधन को लेकर विधानसभा की चुनाव लड़े थे सूत्रों की मानें तो सुभासपा और भाजपा का आपसी तालमेल ना होने के कारण इस बार लोकसभा चुनाव में दोनों पार्टियों ने अलग अलग लोकसभाओं से अपने अपने प्रत्याशी उतारे थे हालांकि कई ऐसे लोकसभा थे जहां सुभसपा और भाजपा के प्रत्याशी आमने सामने एक दूसरे को चुनौती देते नजर आए थे। 



हालांकि दोनों पार्टियों के प्रत्याशियों ने लोकसभा चुनाव में अपनी ताकत जम कर झोकी है अब आने वाला 23 तारीख को ही फैसला होगा की जनता ने आखिर किसे अपना मुखिया चुना है। जिस तरह बताया जाता है कि भाजपा और सुभाष बा की आपसी तालमेल नहीं बनी उसी को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अंदर ही अंदर काफी नाराज चल रहे थे जिस पर उन्होंने सुभासपा के सात बड़े नेता जो विभिन्न विभागों में महत्वपूर्ण पदों पर तैनात थे उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है। 


वही संतकबीरनगर जनपद के साथा ब्लाक अंतर्गत परसिया गांव निवासी व सुभसपा के वरिष्ठ नेता  गंगा राम राजभर को पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य के रूप में जिम्मेदारी मिली थी हालांकि की जिम्मेदारी संभालते ही अपने गृह जनपद में वापसी के दौरान गंगा राम राजभर ने मिलजुल कर भाजपा की पुनः सरकार बनाने की बात तो कही थी लेकिन पार्टी के मुखिया में आपसी तालमेल ना होने के कारण इस बार गठबंधन दूर हो गया। 


जिससे नाराज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गंगा राम राजभर समेत सुभसपा के सात नेताओं को में बाहर का रास्ता दिखा दिया। इस संबंध में जब गंगा राम राजभर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री और राज्यपाल के फैसले को हम स्वागत करते हुए शिवकर रहे हैं उन्होंने कहा कि हम अपने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे