आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। विकास खण्ड सेमरियावां के गांव पिपरा हंकार स्थित श्री महाकाली भव्य मंदिर निर्माण पूर्ण स्थापना एवं विशाल भंडारा दो दिवसीय कार्यक्रम रविवार को संपन्न हो गया। भंडारा कार्यक्रम में गंगा- जमुनी तहजीब की झलक देखने को मिली।
इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। सेमरियावां ब्लाक के गांव पिपरा हंकार स्थित श्री महाकाली भव्य मंदिर निर्माण पूर्ण स्थापना एवं विशाल भंडारा का दो दिवसीय कार्यक्रम रविवार को देर शाम संपन्न हो गया। रविवार को सुबह लगभग दस बजे पण्डित चन्द्र प्रकाश मिश्र व संस्थापक राजू गुप्ता की अगुवाई में आरती व हवन का कार्यक्रम हुआ जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
शाम को भंडारे में बड़ी संख्या में हिन्दू-मुसलमानों की मौजूदगी गंगा- जमुनी तहजीब व भाईचारे की जोरदार मिसाल पेश करती नजर आयी। संस्थापक व समाजसेवी राजू गुप्ता ने कहा कि इस कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों के लोगों को आमंत्रित किया गया। सभी की मौजूदगी के लिये उन्होंने आभार जताया। इस मौके पर बजरंगी लाल जयसवाल, सुनील कुमार, अहमद हुसेन, मनव्वर हुसेन, सज्जाद, सोनू गुप्ता, संजय गुप्ता, दिलीप कुमार, मो0 नईम समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ