Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सीबीआई से कराई जाए जीपीएफ घोटाले की जांच:संजय द्विवेदी






शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उठाई जांच की मांग
आलोक बर्नवाल 
संतकबीरनगर। उ.प्र.माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष/मण्डलीय मंत्री संजय द्विवेदी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार संतकबीरनगर के जीपीएफ फंड की सीबीआई जांच कराए, तभी मामले का निस्तारण हो पायेगा। आखिर कुछ तो गड़बड़ जरूर है, जिसके कारण अधिकारी बस्ती व सिद्धार्थनगर के कोषागार में जमा धन के हस्तांतरण से बच रहे हैं। 


मामला को जिले से लेकर विधानसभा तक उठाया जा चुका है, फिर भी अभी तक फंड ट्रांसफर नही हो पाया है। श्री द्विवेदी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर प्रकरण को व्यक्तिगत ध्यान देने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा मामले को 21 साल से दबाये रखा गया है, लेकिन अब हम चुप नही बैठेंगे, क्योंकि मामला संतकबीरनगर जनपद के 29 सहायता प्राप्त माध्यमिक  व 11 संस्कृत स्कलों के शिक्षकों के भविष्य से जुड़ा हुआ है। 


जीपीएफ प्रकरण को लेकर शिक्षा निदेशक माध्यमिक, संयुक्त शिक्षा निदेशक, उप शिक्षा निदेशक, मण्डलायुक्त बस्ती, जिलाधिकारी संतकबीरनगर/सिद्धार्थनगर व बस्ती से मुलाक़ात कर यथोचित कार्रवाई की मांग की गई, लेकिन मामले का कोई नतीजा नही निकला। श्री द्विवेदी ने बताया कि हीरालाल इंटर कालेज के 46810028 लाख, मौलाना आजाद के 11375158 लाख, नेहरू इंटर कालेज के 13182969 लाख, पी.बी कन्या इंटर कालेज के 10299518 लाख, मगहर के 27062816 लाख, बखिरा के 16861431 लाख, सिहटीकर के 11315002 लाख, जगतगुरु मेंहदावल के 23773511 लाख, डीएवी मेंहदावल के 17886266 लाख, कुसुरुखुर्द के 17571233 लाख, दुधारा के 6611203 लाख, मुड़ाडीहा वेग के 8150058 लाख, पंचपोखरी के 6684103 लाख, बेलहर के 5818505 लाख रूपये बस्ती कोषागार में जमा है।


 करहना के 5650693 लाख, बोरव्यास के 4249877 लाख, धर्मसिंहवा के 5148856 लाख, सिकरी के 1398749 लाख, टुम्पार के 9157079 लाख, देवकली कला के 7856453 लाख, हरिहरपुर के 4660277 लाख, अलीनगर के 73698, मुखलिसपुर के 12670796 लाख, धनघटा के 10623710 लाख, सिरसी के 15067225 लाख व सिकटहा के 10961998 लाख रुपया बस्ती कोषागार में जमा है। करहना का 12604619 लाख , रमवापुर सरकारी का 203081 लाख व धर्मसिंहवा का 21577831 लाख रुपया सिद्धार्थनगर के कोषागार में जमा है। 


संस्कृत माध्यमिक विद्यालय धरगेबी के 422715 लाख, विसोवा के 663049 लाख, मुण्डेरा शुक्ल के 382439 लाख, धर्मसिंहवा के 899339 लाख व कोटिया बेलहर के 532542 लाख बस्ती के कोषागार में जमा है। संस्कृत महाविद्यालय कोडरा के 1116121 लाख, गागरगाड के 952848 लाख, तामेश्वरनाथ के 1044098 लाख, शनिचरा बाजार के 243152 लाख, मेंहदावल के 1143240 लाख व करमैनी के 719968 लाख रुपया बस्ती कोषागार में जमा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे