Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दूसरों की जमीन पर जबरन रास्ता निकाल रहे दबंग, मनकापुर पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई




अधिकारियों के आदेश का नहीं कर रही पालन
ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। जिले की मनकापुर तहसील अंतर्गत बैरीपुर रामनाथ ग्राम पंचायत में दबंगों द्वारा सार्वजनिक रास्ते पर निर्माण कर जहां रास्ते को अवरुद्ध कर दिया गया है, वहीं पीड़ित की जमीन पर जबरन खड़ंजा लगवा कर नया रास्ता निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
     


कोतवाली मनकापुर के बैरीपुर रामनाथ निवासी सुनीश मिश्रा, दुर्गा प्रसाद मिश्रा ने एसडीएम मनकापुर को एक लिखित शिकायती पत्र देकर उदय भान मिश्रा व दयाशंकर मिश्रा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उक्त लोगों द्वारा सार्वजनिक रास्ते पर निर्माण करा कर रास्ते को अवरुद्ध कर दिया गया है तथा उनकी निजी भूमि गाटा संख्या 309 में जबरन खड़ंजा लगवा कर नया रास्ता निकालने का प्रयास किया जा रहा है। सुनीश कुमार मिश्र द्वारा दिए गए शिकायती पत्र के माध्यम से सार्वजनिक रास्ते से अतिक्रमण हटवाने तथा उसी पर खड़ंजा लगाए जाने की मांग करते हुए दोषी लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की भी मांग की गयी है।
   



सार्वजनिक रास्ते को अवरूद्ध करने की शिकायत पर एसडीएम मनकापुर ने संबंधित तहसीलदार को मौके की जांच कराकर रिपोर्ट देने के लिए आदेशित किया था, जिस पर जांच के उपरांत संबंधित अधिकारी द्वारा यह आख्या प्रस्तुत की गई थी कि सार्वजनिक मार्ग गाटा संख्या 389 है, जिस पर खड़ंजा नहीं लगा है। खड़ंजा गाटा संख्या 461 पर लगाया जा रहा है, जो खातेदार के नाम दर्ज है।
   


अधिकारियों के आदेश के बाद भी संबंधित थाने की पुलिस दबंगई के बल पर किए जा रहे निर्माण कार्य को नहीं रोकवा रही है। मनकापुर पुलिस ना तो अधिकारियों के आदेशों का पालन कर रही है, ना ही दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई। आदेश के बावजूद अब तक एफआईआर भी नहीं दर्ज हो पाई है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे