ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। सोमवार को देर शाम गांधी पार्क में युवा समाजसेवी एवं मेडिकल कॉलेज संघर्ष समिति के अध्यक्ष अविनाश सिंह द्वारा एक शोक सभा आयोजित की गई जिसमें सैकड़ों लोगों ने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
बताते चलें कि एक सप्ताह पूर्व कुछ युवकों द्वारा कोतवाली देहात क्षेत्र के जमुनियाबाग में विष्णु कुमार गोस्वामी को पेट्रोल डालकर ज़िंदा जला दिया था। उसका इलाज लखनऊ के एक अस्पताल में चल रहा था, जिसकी मौत हो गयी।
जनपद के युवा समाजसेवी अविनाश सिंह ने कहा कि किसी की हिम्मत इतनी बढ़ जाए कि वह एक युवक को ज़िंदा जला दे? ऐसे आपराधिक युवकों को ज़िंदा रहने का कोई हक नहीं है। इस घटना के आरोपियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। हमने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मृतक के परिवार की सहायता करने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसा कानून लाना चाहिए जिससे इस तरह का कृत्य करने वालों की रूह कांप जाए। अगर ऐसे ही होता रहा तो आम जनमानस बिल्कुल सुरक्षित नहीं रहेगा।
राष्ट्रीय छात्र मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अवधेश यादव ने कहा कि ऐसे लोगों को ऐसी सजा मिले की कोई फिर ऐसा कार्य करने की सोच भी ना सके।
इस मौके पर आकाश शुक्ला, रजत सिंह, प्रेम प्रकाश, अभिषेक कुमार, अभिषेक सिंह, अभिनव सिंह, श्रेयांश द्विवेदी, अनुज सिंह, अमित पाठक समेत बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ