इस मौके पर किया गया इफ़्तार पार्टी एवं दावते आम का आयोजन
ऐनुल बरौलवी
गोपालगंज, बिहार। 20 मई को रमज़ान के पाक महीने में गोपालगंज जिला के बरौली प्रखंड की साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था "बज़्म-ए-हबीब" ने "हबीब मंज़िल" पर नमाजे तरावीह का आयोजन किया था जिसमें क्षेत्र के बहुत से मुस्लिम नमाजे तरावीह में शामिल हुए।
सोमवार 20 मई को ख़त्म नमाजे तरावीह के रोज़ इफ़्तार पार्टी और दावते आम का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के काफ़ी संख्या में रोजेदार शामिल हुए। इफ़्तार बाद मग़रिब की नमाज अदा की गई। नमाज में रोजेदारों ने क्षेत्र, राज्य और मुल्क की तरक्की, अम्न, आपसी भाईचारा और खुशहाली के लिए दुआएँ माँगी।
सामाजिक संस्था "बज़्म-ए-हबीब" की सदर शाफिया हसन ने बताया कि पाक माहे रमज़ान बहुत ही बरकत, रहमत और मग़फिरत का महीना है। संस्था के सेक्रेटरी शायर 'ऐनुल' बरौलवी ने बताया कि माहे रमज़ान बहुत ही पाक और मुबारक महीना है। इस माह में रोज़ेदारों को इफ़्तार कराना बहुत ही सवाब का काम है। इस पाक महीना में रोज़े रखना, कुरआन शरीफ़ की तिलावत करना, नमाजें पढ़ना, तरावीह की नमाज पढ़ना और अपनी इंद्रियों पर कंट्रोल रखने का बहुत सवाब है।
बज़्म-ए-हबीब की इफ़्तार पार्टी एवं दावते आम में क्षेत्र के मुख्य रूप से ई. शाहिद हसन, फ़ौजी मन्नान अंसारी, डाॅ० नसीम अंसारी, इसहाक अंसारी, अबुल कलाम अंसारी, मोहम्मद हुसैन अंसारी, रशीद अहमद रसूलपुरी, रुस्तम अंसारी, सद्दाम हुसैन, मेंहदी हसन, फ़ैज़ान अहमद, मोहम्मद शायान हसन, मौलाना ज़ाबिर साहब, ई० अज़ीमुल हक़, वसीमुल हक़, डाॅ० फ़िरोज़ अंसारी, इस्माइल अंसारी के साथ ही बड़ी तादाद में इलाके के दूसरे बच्चे और बूढ़े रोज़ेदार भी शामिल हुए।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ