Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस की चपेट मे आने से साइकिल सवार युवक की मौत




अमरजीत सिंह 

अयोध्या ब्यूरो।राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह लगभग 10 बजे निजी बस की चपेट मे आने से साइकिल सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया अयोध्या जा रही एसडीएम रूदौली ने सरकारी वाहन से घायल को सीएचसी रूदौली भेजवाया जहा पर डाक्टरो ने मृत घोषित कर दिया।
       

बताया जाता है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 28 लोहियापुल के पास मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे मार्ग पर लखनऊ से फैजाबाद की ओर जा रही बस यूपी 17 एटी 2841 ने साइकिल सवार राम भवन पुत्र हनोमान 30 को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया रास्ते से फैजाबाद जा रही एसडीएम रुपये ज्योति सिंह ने दरिया दिली दिखाते हुए घायल को अपने निजी वाहन से घायल व्याक्ति को रूदौली सीएचसी भेजा जहा पर डाक्टरो ने मृत्यु घोषित कर दिया।मौक की खबर सुनते ही घर मे कोहराम मच गया और सीएचसी पर लोगो का जमावड़ा लगने लगा |


चौकी प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि घटना लोहिया पुल के पास हुई थी और की मृतक पहचान राम भवन पुत्र हनोमान नैपुरा के रूप मे हुआ जिसे पीएम के लिए भेज दिया दुर्घटना मे शामिल बस को कब्जे मे ले लिया गया है तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे