Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

आतंकवाद विरोधी दिवस पर आतंकवाद के विरुद्ध ली गई शपथ





अवधेश तिवारी 
बलरामपुर ।। 21 मई को 1992 से आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया जाता रहा है। मंगलवार को आतंकवाद वाहन सा विरोध दिवस के अवसर पर जनपद के विभिन्न कार्यालयों विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा आतंकवाद के विरुद्ध शपथ लिया गया । 

               
जानकारी के अनुसार कलेक्ट्रेट परिसर में अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार शुक्ला के द्वारा कलेक्ट्रेट कर्मियों को आतंकवाद के विरुद्ध शपथ ‘‘ हम भारतवासी अपने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखते है तथा निष्ठापूर्वक शपथ लेते है कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगें। हम मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सदभाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुॅचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ लेते है’’ दिलायी।

 अपर जिलाधिकारी ने कहा कि आतंकवाद वर्तमान में किसी देश तक सीमित नहीं है आज यह पूरे विश्व में फैल चुका है। आतंकवाद के कई चेहरे है। आज हमें आतंकवाद के विरुद्ध समाज के सभी वर्गों में आतंकवाद के विरुद्ध जागरूकता पैदा करना है। इस अवसर पर विकास भवन, कृषि विभाग, समस्त विकास खण्डों, बीएसए कार्यालय, डीआईओएस कार्यालय, डीएसओ कार्यालय, नगर पालिका परिषद, पंचायतीराज विभाग आदि कार्यालयों में अधिकारियों/कर्मचारियों के द्वारा आतंकवाद तथा हिंसा के विरुद्ध डट कर मुकाबला करने की शपथ दिलाई गई ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे